फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुआ फास्टैग, टोल पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। केन्द्र सरकार के टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर 15 दिसंबर तक का समय दिया था। तय समय बीतने के बाद रविवार को जिले के दोनों टोलों पर अव्यवस्था का आलम रहा। दोनों टोल संचालकों ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच फास्टैंग व्यवस्था को शुरू किया। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। स्थिति यह रही कि सुबह से ही दोनों टोलों पर जाम की स्थिति बनी रही। टोलों पर करीब पांच पांच किलोमीटर लंबी लाइनें लगी नजर आए। वहीं टोल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने कै श काउंटर की लाइनों को शुरू करा दिया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन फिलहाल फास्टैग व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। टोल की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट-
विज्ञापन

फास्टैग को लेकर भले ही रविवार को डेड लाइन खत्म हो गई हो, लेकिन टोल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनएचएआई ने सभी टोलों को भीड़ व जाम की स्थिति होने पर कैश काउंटर शुरू करने व इन काउंटरों के लिए शनिवार रात से ही तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन तमाम तैयारियों का असर आटा टोल प्लाजा पर देखने को नहीं मिला। टोल पर सुबह से ही फास्टैग को लेकर अव्यवस्था का आलम दिखाई दिया। टैग को लेकर सुबह से ही अफरा तफरी का माहौल नजर आया। अव्यवस्थाओं की वजह से टोल पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जिसमें फंसे वाहन चालक भूख प्यास से बिलबिला उठे। दोपहर 12 बजे भारी जाम को देखते हुए दोनों ओर की तीन-तीन कैश लाइनें शुरू की गई, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने से यह व्यवस्था भी नाकाफी रही। स्थिति यह है कि टोल पर 12 घंटे से अधिक समय से जाम जैसे हालात बने रहे। वाहन रेंग-रेग कर निकलते रहे। जाम की वजह से आस पास के गांव के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रविवार होने की वजह से टोल पर टैग बनाने वाले कांउटर बंद रहे, जिससे वाहन स्वामियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाजमऊ कानपुर निवासी परवेज की बारात कोंच जानी थी। शादी दिन में होने की वजह से बारात सुबह सात बजे कानपुर से निकली, जो साढ़े आठ बजे आटा टोल प्लाजा पर पहुंची। प्लाजा पर जाम होने की वजह से बाराती चार बजे तक टोल पर लगे जाम में ही फंसे रहे। बराती राजा, आसिम, मौसिम, ताहिर आदि ने बताया कि रविवार दोपहर में निकाह होना था, लेकिन बारात अभी तक यही फंसी है, जिससे परिवार के लोग भी परेशान है। अब लगता है कि निकाह रात में ही हो पाएगा। फिलहाल जाम में फंसे बाराती भूख प्यास से बिलबिला गए है। टोल के आसपास खाने पीने की सामग्री भी नहीं मिल रही है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एट। टोल प्लाजा पर रविवार से शुरू हुई फ ास्टैंग व्यवस्था से टोल पर दिन भर अव्यवस्थाओं का माहौल रहा। स्थिति यह रही कि जहां एक ओर टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रही तो वही दूसरी और वाहन चालकों की टोल कर्मियों से दिन भर नोक झोक होती रही। कुछ वाहन स्वामियों को फास्टैग होते हुए भी तकनीकी खामियों से जूझना पड़ा और काफी विवाद के बाद वाहन स्वामियों को वापस आकर कैश बूथ से गुजरना पड़ा। टोल मैनेजर केके शुक्ला के निर्देशन पर सुबह से ही 10 लाइनों में दो-दो लाइनों को कैश के लिए छोड़ा गया। जिससे बिना फ ास्टैग वाले वाहनों को असुविधा न हो सके, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से इन लाइनों में भी लंबा जाम लगा रहा। वहीं फास्टैंग वाली लाइनों में तकनीकी खराबी के चलते लंबी लंबी लाइने नजर आई। वहीं कुछ वाहनों में फास्टैंग एक्टिब ना होने की वजह से वाहन स्वामियों को दुगना भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसको लेकर कई बार टूल बूथों पर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक होती रही।
टोल पर फास्टैग व्यवस्था शुरू होने की स्थिति को लेकर एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव पाठक, मुख्य परियोजना अधिकारी सुल्तान अहमद खान के एट टोल प्लाजा पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टोल में उपस्थित वाहन स्वामियों से परेशानी को पूछा। इस दौरान उन्होंने टोल कर्मियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाए और टोल पर जाम न लगने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें