घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बाइक से बुधवार की रात घर आ रहे बाइक सवार की बाइक संतुलन बिगड़ जाने के कारण खंदक में गिर गई। इससे बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
रामपुरा थाना के कस्बा ऊमरी निवासी शेर सिंह (32) पुत्र ऊदल सिंह बुधवार को किसी काम से माधौगढ़ बाइक से गया था। रात करीब नौ बजे वह अपने गांव वापस आ रहा था। रात जब उसकी बाइक माधौगढ़ थाना के रामसेवक स्कूल के पास पहुंची तभी गड्डे में बाइक उछलकर खंदक में जा गिरी।
युवक हेलमेट नहीं लगाए था लिहाजा सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीराें की सूचना पर माधौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें की लगी तो घर में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर आकर रोने बिलखने लगे।