फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के घर रह रही युवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंटों। जीजा के घर रह रही साली ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बाहर बैठे परिजन जब अंदर पहुंचे तो साली का शव फांसी पर लटका देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के कुरेपुरा निवासी स्वर्गीय साधूराम की 23 वर्षीय पुत्री पूनम कई वर्षों से ईंटों कस्बा निवासी जीजा अनुराग के घर रह रही थी। शुक्रवार की देर रात घर के लोग बाहर बैठे थे। तभी पूनम ने भीतर कमरे में फांसी लगा ली। जब परिजन घर के अंदर गए तो शव फांसी पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस को अनुराग ने बताया कि वह शिक्षामित्र है। पूनम की मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। जबकि पिता का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। उसके तीन भाई हैं। सभी भाई गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। पूनम अनुराग के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस समय वह नीट की तैयारी कर रही थी। उसने फांसी क्यों लगाई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें