फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सदन में किसानों की आवाज नहीं हो पा रही बुलंद

विज्ञापन
फोटो-20-बैठक को संबोधित करते सुरेश निरंजन भैयाजी। स्रोत-संगठन - फोटो : mathura
विज्ञापन
एट। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच की बैठक रविवार को कोटरा रोड स्थित अवध पैलेस में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी ने कहा कि हमारे वोट से पूंजीपति सदन में पहुंच जाते हैं लेकिन किसान नहीं पहुंच पाता है। इसलिए किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है। किसानों की आवाज नहीं उठाई जा रही। उन्होंने चौधरी चरण सिंह से जुड़ा संस्मरण सुनाते हुए कहा कि चौधरी साहब ने सीख देते हुए कहा था कि किसानों के हित में संघर्ष एवं उनकी सहायता करते रहना। आज किसानों खाद नहीं मिल रही है लेकिन शराब चौबीस घंटे उपलब्ध है।
विज्ञापन

बृज बल्लम सेंगर, आमीन खान, संतोष राजपूत ने कहा सरकार द्वारा धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। किसानों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि पिछड़े वर्गों की आबादी 53.3 प्रतिशत है लेकिन मंडल कमीशन के हिसाब से आरक्षण नहीं मिला। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अकबाल पटेल ने कहा कि जल्द पूरे प्रदेश में संगठन को बढ़ाया जाएगा। अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। संचालन डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान गुरूनारयण, लालजी, अशोक सदुपुरा, महेश परिहार, ओमप्रकाश साहू, चतुर सिंह, राजकिशोर, महेंद्र प्रधान, आत्माराम, देवेंद्र, कपिल यादव, कार्तिक पटेल, संजीव, गुड्डू, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र शाह, सतीश तिवारी रामशंकर, रामप्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें