फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली नहीं मिलने पर किसानों का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

Sun, 21 Jul 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक महीने से रुला रही बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसानों का गुस्सा फुटा। नाराज किसानों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए धरना-प्रदर्र्शन किया।
विज्ञापन


शनिवार को जखौली, हरदुआ, ककेलरा, गुमावली, जमरोही, खुर्द, धुरट, सौजना, सला, पिरौना, ईगुई, परैछा, गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम कार्यालय के पास बैठकर दो घंटे धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीण राहुल, नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश, कपिल गुमावली, बृजलाल, जगत सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने बताया कि एक महीने से बिजली की आंखमिचौली जारी है। न तो रात में सो पा रहे हैं न दिन में सिंचाई कर पा रहे हैं।
कहा कि नलकूप के लिए 24 घंटे में चार से पांच घंटे बिजली बड़ी मुश्किल से मिल पा रही है। किसानों ने अपने-अपने खेतों में धान बोये हैं। फसल पूरी तरह सूखने की कगार पर है। कई बार जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियंता को प्रार्थनापत्र दिया पर कोई सुनवाई नहीं की गई। अब तो बिजली विभाग ने कॉल तक उठाना बंद कर दिया। दो घंटे बाद भी किसानों की समस्या सुनने के लिए कोई नहीं पहुंचा। जब नारेबाजी बढ़ने लगी तो अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि बिजली की कोई समस्या अब नहीं आएगी। सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। उसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया और चेतावनी दी अगर एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन

धौरपुर में कई दिनों से फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मर
कोंच। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था धड़ाम है। बिजली नहीं आने से सिर्फ किसान ही नहीं आमजन भी परेशान हैं। विभाग के अधिकारियों ने अब सुनना बंद कर दिया है। नगर में 24 घंटे में मात्र 15 से 16 घंटे सप्लाई मिल पा रही है। तहसील क्षेत्र के ग्राम धौरपुर में दो ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से फुंके पड़े हैं। जिससे आधे गांव में अंधेरा पसरा है। कालका देवी मंदिर के पास रखा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दस दिन से फुंका पड़ा है। वहीं, मस्जिद के पास रखा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी पिछले कई दिनों से खराब है। जिससे आधे गांव में अंधेरा छाया है। लोगों ने बिजली विभाग को कई बार सूचना पर अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। (संवाद)



बिजली नहीं आने से किसान सिंचाई के लिए हो रहे परेशान

सरावन। बिजली घर से जुड़े आसपास के 20 गांवों में एक महीने से बिजली का संकट छाया है। रात में तीन से चार घंटे मात्र सप्लाई मिल पा रही है। हल्की बारिश और आंधी में बिजली दो से तीन घंटे के लिए बंद कर दी जाती है। सबसे ज्यादा कटौती रात में हो रही है। जिसके चलते ग्रामीण रात में रतजगा कर रहे हैं। बिजली नहीं आने से किसानों की फसल सूख रही है। सरावन गांव में लो-वोल्टेज की समस्या से कई घरों में बिजली के उपकरण भी फुंक गए। किसानों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। किसान मनोज नायक, धर्मेंद्र सिंह, बब्बू चौबे, शहादत अली, राहुल तिवारी, जीतू, करन सिंह, सुरेंद्र राजपूत, रजनीकांत दुबे, अंशू दुबे, कैलाश आदि किसानों ने बताया कि बिजली की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। बारिश और आंधी में तो घंटों बिजली गुल रहती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें