उरई। सर्दी में किसान खेत से खुद को दूर नहीं कर सकते हैं, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल जरूर रख सकते हैं।
डॉक्टर की सलाह है कि किसान जाड़े में खेत पर काम करें तो साथ में डिस्प्रिन, ईकोस्प्रिन 75 एमजी और एटोरवास्टेटिन की गोली साथ में जरूर रखें। इस गोली को खाने से वह हाई ब्लड प्रेशर और हाइपोथर्मिया जैसी गंभीर बीमारी से खुद को बचा सकते हैं।
जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनेश कुमार ने बताया कि जाड़े में जरूरी काम न हो तो बाहर न निकलें। किसानी जैसे काम में किसान ऐसा नहीं कर पाते हैं। सर्दी के बीच खुले में काम करने और पानी के संपर्क में बार-बार रहने से सर्दी की वजह से अक्सर नसे सिकुड़ जाती हैं। इसके साथ ही खून भी गाड़ा हो जाता है। यह स्थिति हाइपोथर्मिया और हाईब्लड प्रेशर का काम करता है।
इसका असर हार्ट पर पड़ता है, जिससे हृदयघात की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में किसान समेत हर व्यक्ति डिस्प्रिन की आधी गोली और ईकोस्प्रिन 75 एमजी और एटोरवास्टेटिन की पूरी गोली खा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डिस्प्रिन और ईकोस्प्रिन खून को पतला करता है और एटोरवास्टेटिन कोलेस्ट्रॉल घटाता है। जिन्हें ब्लड प्रेशर, मुधमेह की बीमारी है, वह संबंधित दवा को नियमित लें। डॉक्टर की सलाह भी लेते रहें। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से किसान खुद को बड़ी हानि से बचा सकते हैं।