फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नदी किनारे फसल उजाड़कर गड्ढे खोदने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
फोटो - 27 ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस। ग्रामीण
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम परासन के मजरा अलमोडी डेरा में मौरंग घाट संचालन को लेकर बृहस्पतिवार को किसान और घाट संचालक आमने-सामने आ गए। किसानों ने घाट संचालकों पर खेत में खड़ी फसल उखाड़कर बड़े-बड़े गड्ढे खोदने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, घाट संचालकों का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन पर गड्ढे खोदे हैं। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अब राजस्व टीम की पैमाइश से जमीन की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्रामीण शिव नारायण, अच्छे लाल और श्याम बिहारी ने आरोप लगाया कि नदी किनारे खेत में खड़ी फसल उखाड़कर गड्ढे खोद दिए गए हैं। इससे खेत तक पहुंचना और खेती करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गड्ढों में बच्चों या मवेशियों के गिरने से हादसे की आशंका जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, अलमोडी डेरा में निजी भूमि पर छह माह के लिए मौरंग घाट का संचालन किया जाता है। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। हंगामे की सूचना पर अकबरपुर इटौरा चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस ने राजस्व टीम को भी मामले की जानकारी दी, ताकि जमीन की पैमाइश कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कालपी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इसके बाद मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें