संगोष्ठी को संबोधित करते जिला विकास प्रबंधक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किसान क्लब फेडरेशन के तत्वावधान में क्लबों की क्षमता संवर्धन संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय गेस्ट हाउस उरई में किया गया। इस मौके पर किसानों ने खेती से संबंधित समस्याएं भी बताई।
गोष्ठी में जिला विकास प्रबंधक प्रकाश कुमार ने कहा कि किसान क्लब के सदस्य किसान उत्पादक कंपनी बनाकर आर्थिक उन्नति कर सकते हैं। वहीं, सचिव प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि नाबार्ड की योजनाएं ग्रामीणों के हित में संचालित हैं, जिसे संगठित होकर प्राप्त कर सकते हैं।
सभापति रामप्रकाश दौदेरिया ने फेडरेशन के क्रियाकलापों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकना है। गोष्ठी में रामशरण यादव, विक्रम सिंह कुशवाहा, सुंदरलाल ने संबोधित किया। राजेंद्र भदौरिया, रामबिहारी, राहुल समाधिया, मनीषा खरे, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।