कालपी में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह वार्ता करते
- फोटो : ORAI
कालपी। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि कानून के लाभ के बारे बताएंगे। इसके लिए 25 दिसंबर से भाजपा किसान मोर्चा अभियान की शुरुआत कर रही है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर ने कालपी में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकार वर्ता करते हुए कही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कृषि कानून के नाम पर किसानों को भड़का रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कानून के लाभ बताने के लिए भाजपा अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर से गांव-गांव अभियान शुरू कर रही है। इसके अंतर्गत किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांवों में किसानों के घर व खेत में जाकर किसानों को कृषि कानून के लाभों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी उर्फ लल्लू मवई, भाजपा सभासद अतुल सिंह चौहान, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह, भूरा सोनी, रिंकू शुक्ला सहित कई किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।