फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में पानी लगा रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। गेहूं की फसल में पानी लगाने गया किसान अचेत हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी पूरन पाल (55) पांच बीघा खेत में खेती करते थे। इस बार उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। बुधवार की रात वह फसल में पानी लगाने के लिए पहुंचे। रात करीब 12 बजे वह अचेत होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद अन्य किसानों ने पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि सर्दी लगने से किसान की मौत हुई है। किसान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी माया देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें