उरई। किसान शत्रुघ्न नगाइच को तिल का दोगुना उत्पादन करने पर प्रथम स्थान के रूप में सम्मानित किया गया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सम्मान उन्हें दिया। कहा कि किसान यदि तकनीकी सुविधा और सूझबूझ से फसल करता है तो उसे अपेक्षा से ज्यादा लाभ मिल सकता है।
जालौन ब्लॉक के गांव इटहिया के रहने वाले किसान शत्रुघ्न नगाइच ने एक हेक्टेयर कृषि भूमि में खरीफ की इस फसल को किया। इतनी भूमि में उन्होंने 13 क्विटल तिल का उत्पादन किया। उनकी खेती करने के तरीके को बाकी किसानों में प्रेरणा और सीख के रूप में लाने के लिए उन्हें लखनऊ में किसान सम्मान से नवाजा गया। जिले में वह प्रथम रहे। उन्होंने कहा कि खेती बाड़ी में जरूरी है कि आपको हर दुष्प्रभाव और लाभ की जानकारी हो। विशेषज्ञों से संपर्क करें, जिससे हर प्रकार की सावधानी रखने में उन्हें सहूलियत और जानकारी हो।