फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब देख किसान की सदमे से मौत

विज्ञापन
किसान धनीराम की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। खराब फसल देखकर घर पहुंचे किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया निवासी धनीराम राजपूत (60) गुरुवार शाम खेत पर खड़ी अपनी तिल की फसल देखने गए थे। अधिक पानी बरसने से तिल की फसल खराब हो गई। जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए।
जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अनिल ने बताया कि धनीराम राजपूत पर इलाहाबाद बैंक का 50 हजार बैंक कर्ज था और 25 हजार रुपये कोआपरेटिव बैंक का कर्ज था। जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहते थे। मृतक के इकलौते पुत्र अनिल का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें