फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बाइक ने मारी टक्कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। खेत की रखवाली करने पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया व डकोर के बीच बने पेट्रोल पंप के पास अपने खेत की रखवाली करने जा रहे किसान हरचरण (60) पुत्र पंचे राजपूत निवासी कुसमिलिया को रविवार की देर शाम बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक उमेश (35 पुत्र शिवचरण व उसकी पत्नी नीलम निवासी उकासा आटा गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।
हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डकोर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल बीएल यादव ने घायल उमेश व नीलम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल उमेश ने बताया कि वह पत्नी नीलम को लेकर ससुराल डकोर जा रहा था। मृतक हरचरण के तीन पुत्र चतुर्भुज, संतोष व खेमचंद्र हैं। उसने अपने खेत में मटर की फसल बोई थी रात में उसकी की रखवाली करने खेत पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें