फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की नहीं हो रही उठान, खरीद ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। परिवहन ठेकेदार तय न होने एवं गेहूं की उठान न होने से क्रय केंद्र पर लगभग एक पखवाड़े से गेहूं खरीद ठप है। कस्बे में खुले आरएफसी खरीद केंद्र पर अभी तक सिर्फ आधा सैकड़ा किसानों का तीन हजार कुंतल गेहूं खरीदा जा सका है, जो क्रय केंद्र पर डंप है। टेंडरिंग प्रक्रिया होने के बाद भी ठेकेदार गेहूं की उठान नही कर रहा है।
विज्ञापन

नगर में दो खरीद केंद्र संचालित है, जिसमें एक आरएफ सी व एक यूपीसीसी का है। आरएफसी केंद्र पर खरीदा गया गेहूं डंप है। माल की उठान न होने से खरीद प्रभावित हो रही है। इससे किसानों में आक्रोश है। कस्बे के हेमंत ने बताया, कि एक सप्ताह पहले गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। टोकन भी मिल गया, लेकिन गेहूं की अब तक खरीद नही हुई।
बागी के किसान लक्ष्मीकांत ने बताया कि गेहूं बेचने की सारी औपचारिकता पूरी कर ली है, फिर भी माल खरीदा नहीं जा रही है। केन्द्र प्रभारी क्रय केंद्र में माल रखने की जगह न होने का बहाना बना रहे है। आरएफसी विपणन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परिवहन ठेकेदार द्वारा अन्य केंद्रों में उठान को लेकर व्यस्त होने के कारण फिलहाल इस केन्द्र पर गेहूं की उठान नहीं हो पा रही है, मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है जल्द उठान शुरू हो जाएगी। केंद्र में गेहूं की खरीद चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें