फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम उपज देखकर किसान ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
फांसी लगाकर जान देने पर किसान के शवका पंचनामा भरते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गुढ़ा में फसल में कम पैदावार होने से दुखी रोहित (25) ने मामा के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रोहित के खुदकुशी करने की सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दहाड़े मार कर रो पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को ढांढस बंधाकर शांत कराया।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना निवासी मइयादीन केवट का बेटा रोहित अपने मामा हरीशंकर के घर गुढ़ा में रहकर जमीन बलकट पर लेकर खेती करता था। उसने पांच बीघा जमीन में चने की फसल बोई थी। कटाई के बाद बुधवार को उसने थ्रेशर से फसल कतरवाई थी। इसमें कम पैदावार देखकर वह परेशान हो गया। इसके बाद वह मामा के घर गया और बुधवार रात आठ बजे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
मामा ने उसे फंदे से लटकता देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित मुहाना में भी सब्जी का काम करता था। इसमें भी उसे नुकसान हो गया। इसके चलते भी वह मानसिक रुप से परेशान रहता था। रोहित की मौत से पत्नी दीपा, बेटी आकांक्षा और परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें