फोटो - 03 मृतक रामदेव सिंह की फाइल फोटो।
उरई। वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में अधिक चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरा गांव निवासी रामदेव सिंह (56) सोमवार की शाम वह उरई स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में वह लौट रहे थे, जैसे ही वह चुर्खी थाना क्षेत्र के खेरे आश्रम के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई। राहगीरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक के पुत्र रोहित सिंह, अश्विनी, राकेश और पत्नी रामसखी का रो-रोकर बुरा हाल है। चुर्खी थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।