फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान सड़क पर अचेत होकर गिरा, मौत

Sat, 04 Jan 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। समाधान दिवस में आया वृद्ध किसान सर्दी लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने जब तक किसान को सीएचसी पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कुठौंद के शेखपुरा बुजुर्ग निवासी इंद्रबहादुर (60) अपने भतीजे अंकित के साथ जालौन तहसील आया था। अंकित उन्हें छोड़ कर चला गया। तहसीलदार कार्यालय में आयोजित समाधान दिवस में आने के बाद किसी से मिलकर वह बाहर निकल आया और मुख्य सड़क पर वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। वृद्ध के सड़क पर गिरते ही आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. योगेश आर्या ने बताया कि वृद्ध की मौत का कारण पता नही चल सका क्यों कि वह जब अस्पताल आए थे, तब उनकी मौत हो चुकी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध की मौत ठंड लगने के कारण हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हदरूख चोकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें