फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान की संदिग्ध मौत, कमरे में जले कपड़े मिले

विज्ञापन
फोटो - 04 मृतक बृजकिशोर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोटरा। ऐंधा गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला, जिसके हाथ भी जले हुए थे। अंदर जले हुए कपड़े भी मिले, जिससे दम घुटने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐंधा गांव निवासी बृजकिशोर (34) खेती किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसने वहां रखे सभी कपड़े इकट्ठे किए और चारपाई को दरवाजे से टिका दिया। फिर कपड़ों में आग लगा दी। जब लोगों ने धुआं उठता देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बृजकिशोर को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें