फोटो - 03 मृतक संजीव कुमार की फाइल फोटो।
सिरसाकलार। चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई गांव में बुधवार को खेत की रखवाली करते समय संजीव कुमार तिवारी (52) को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
भाई गोविंद नारायण तिवारी ने बताया कि संजीव के कोई भी संतान नहीं थी। वह दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले रहते थे। किसान की मौत से पत्नी मीरा तिवारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)