फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरटेक कर वाहन ने ट्रैक्टर में मारा कट, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ओवरटेक करते समय वाहन ने ट्रैक्टर में कट मार दिया। इससे ट्रैक्टर ट्राॅली समेत पलट गया। ट्राॅली के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। किसान ट्राॅली में हरी मटर की झल्ली लादकर उसे बेचने जा रहा था। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी किसान संजीव कुशवाहा (35) ने बुधवार को खेत से हरी मटर की फलियां तुड़वाई थीं। इसे वह झल्ली में भरकर ट्राॅली में लादकर एट मंडी में बेचने जा रहा था। ट्रैक्टर पवन कुमार चला रहा था। ट्रैक्टर-ट्राॅली झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन ने ओवरटेक कर कट मार दिया। इससे चालक पवन संतुलन खो बैठा और ट्रॉली सहित पलट गया।
हादसे में ट्राॅली में दबकर किसान संजीव की मौत हो गई। चालक पवन के दूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राॅली में दबे किसान को निकलवाकर चालक सहित अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान के भाई रंजीत ने बताया कि संजीव की शादी नहीं हुई थी और वह खेती का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें