फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में चारा काट रहे किसान की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में खेत पर चारा काटने गए किसान की सर्पदंश से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव निवासी लाल बहादुर (52) बुधवार को खेत पर चारा काटने गए थे। परिजनों का कहना है कि काम के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और वह खेत में ही गिर पड़े। आसपास कोई न होने के कारण समय पर उन्हें मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शाम को पड़ोसी किसान खेत पहुंचा तो लाल बहादुर को अचेत पड़ा देखा। सूचना पर परिजन और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी दी। तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत की पुष्टि होने पर शासन के नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें