उरई। रेढ़र थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव निवासी छोटे (47) की सर्पदंश से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम खेत पर काम करने के दौरान सर्प ने उसे डस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि छोटे बंटाई पर खेती करने के साथ मजदूरी भी करता था। छोटे के परिवार में पत्नी गीता, छह बेटियां और एक बेटा देव है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)