फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बैंक का कर्जा जमा नहीं करने पर खेत किया जब्त

विज्ञापन
फोटो 30-किसान की जमीन की जब्तीकरण की कार्रवाई करते तहसीलदार,नायब तहसीलदार। स्रोत-विभाग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
माधौगढ़। इंडियन बैंक द्वारा लिया गया कर्ज जमा न करने पर बैंक ने तहसील में आरसी भेज दी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार,नायब तहसीलदार, संग्रह अमीन व राजस्व विभाग की टीम ने गांव जाकर किसान के खेत में झंडी लगाकर जब्त कर लिया। चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर रुपये जमा न करने पर खेत की नीलामी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के रूरा सिरसा निवासी रामसेवक दुबे ने इंडियन बैंक माधौगढ़ से कर्जा लिया था। रुपये जमा न होने पर छह लाख 43 हजार 360 रुपये की आरसी बैंक ने तहसील भेज दी। सोमवार की दोपहर तहसीलदार गौरव कुमार, नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, संग्रह अमीन व राजस्व विभाग की टीम रूरा सिरसा पहुंची। किसान के खेत में झंडी लगाकर संपत्ति जब्त कर ली गई है। तहसीलदार का कहना है कि किसान द्वारा नोटिस देने के बाद भी धनराशि जमा करने में असफल हुए है। इसी को लेकर झंडी लगाकर जब्त कर ली गई है। किसान संपत्ति को हस्तांतरित, बिक्री दान आदि के लिए अवरूद्ध किया जाता है। 15 दिन के अंदर पूरी धनराशि जमा नहीं की जाती है तो खेती की नीलामी कर दी जाएगी। इस दौरान लेखपाल रंजीत सिंह, सुनील, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें