फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगने से हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। विवाहता की मौत मामले में दो दिन बाद भी मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। जिससे पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है, वही दूसरे दिन भी पति पुलिस की हिरासत रहा। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि महिला की फांसी लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वर्षा (26) पत्नी चंद्रभान निवासी मरगांया की मौत हो गई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा कर पति चंद्रभान को सीएचसी परिसर में पीट कर हंगामा किया था। वर्षा के पिता कालीचरण निवासी ग्राम सरांय थाना पूंछ जनपद झांसी ने हत्या का आरोप लगाया था।
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शशिविंद दुबे व थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामले में प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोग आए थे, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें