कदौरा। बीए की छात्रा ने बीती रात अपने कमरे में पंखे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रविवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया निवासी रामदास की 20 वर्षीय पुत्री राममूर्ति ने आत्महत्या कर ली। रामदास ने पुलिस को बताया कि पुत्री बीए की छात्रा थी, कुछ दिनों से वह मानसिक परेशान थी। काफी पूछने पर वह भी उसने कुछ नही बताया था। रविवार को वह कटाई करने गई थी। शाम को वहां से आने के बाद रात को खाना खाकर कमरे में सोने चली गई, सुबह जब काफी देर तक वह नहीं आई तो, परिजन उसे उसके कमरे में जगाने पहुंचे तो वह फंदे पर झूलती दिखी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।