फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों समेत पुलिस के हत्थे चढ़े दो टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह पूर्व हुई 50 हजार की टप्पेबाजी के मामले में दो लोगों को पकड़ा है। जबकि उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों अभियुक्त इटावा और भिंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ राहुल पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सुबह पंचानन चौराहेे के पास से दो लोगों को तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्तियों के नाम सहवीर पुत्र रवीन्द्र सिंह जाटव निवासी ग्राम सिलोखर थाना विठौली जनपद इटावा और रामवीर पुत्र रमोले निवासी नयागांव हाल निवास जामुना रोड माता बाली गली थाना देहात जिला भिंड हैं। दोनों अभियुक्त शातिर बदमाश हैं और कई थानों मेें लूट, टप्पेबाजी आदि वारदातों में शामिल हैं। सीओ ने बताया कि पिछले दिनों जालौन के सुढार में हुई लूट में भी यह लोग शामिल थे। इनके पास से जालौन लूट कांड के साढे़ दस हजार रुपये व एक माह पूर्व कोंच में 18 जनवरी को हुई 50 हजार की टप्पेबाजी में साढे़ तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। सीओ ने यह भी बताया कि फरार लोगों के नाम शेरसिंह पुत्र रवींद्रसिंह निवासी सिलोखर इटावा तथा सुधीर फौजी पुत्र पानसिंह निवासी बड़ोरी इटावा हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
बाइक से पहचान होने पर पकड़े गए
कोंच। सोमवार को लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं में पकड़े गए इन दो अभियुक्तों तक पुलिस उनकी बाइक के कारण पहुंच सकी। 18 जनवरी को जीबी हॉस्पिटल के बाहर से बैग उड़ा कर ले जाते बदमाशों की बाइक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। बाइक के आधार पर ही पुलिस दोनों टप्पेबाजों तक आसानी से पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें