उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़र में शनिवार रात अधेड़ ने कमरे में पंखे के कुंदे से फांसी लगा ली। देर रात जब परिजन घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शिवकुमार प्रजापति (45) निवासी गढ़र शनिवार की रात अपने घर पर अकेला था। परिवार के सभी लोग खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान ही उसने घर में ही रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। देर रात को जब परिवार के लोग खेत से लौटे तब घटना का पता चला। शुरुआती छानबीन में पुलिस को पता चला है कि अधेड़ शराब पीने का लती था, जिस वजह से घर में झगड़ा होता था।