कोंच। कोतवाली पुलिस दो शातिर बाइक चोरों को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।
जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस टीम चेकिंग पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वाहन चोर खैरी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसने नवंबर 2025 में कस्बे की बल्दाऊ धर्मशाला के पास से चोरी की थी। दूसरे आरोपी खैरी निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में मप्र के थाना डबरा क्षेत्र से बाइक बजाज प्लैटिना चोरी की थी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना डबरा सूचना दे दी है।