फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए नौ टूटते परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला परिवार परामर्श केंद्र की पहल से वैचारिक मतभेद के चलते अलगाव की कगार पर पहुंचे नौ परिवारों का समझौता कराया गया। परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान पति-पत्नी और उनके परिजनों की काउंसलिंग कर आपसी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


महिला परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि लगातार ऐसे मामलों की सुनवाई की जा रही है, जिनमें पारिवारिक कलह और आपसी मतभेद के कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ गई हैं। महिला पुलिस अधिकारियों एवं नामित सदस्यों की टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी संवाद और समझदारी से समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया।
काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने भविष्य में आपसी लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए साथ रहने की सहमति जताई। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र की टीम ने दंपत्तियों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने की सलाह देते हुए पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें