फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ग्रामीणों को ठगने वाले फर्जी बैंक अधिकारी पकड़ा

विज्ञापन
फोटो-6-पकड़ा गया फर्जी बैंक अधिकारी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कोंच। लोन देने का झांसा देकर ग्रामीणों को ठगने में फर्जी बैंक अधिकारी को कैलिया पुलिस ने रविवार को खैरी मोड़ से गिरफ्तार किया है। लोन देने का झांसा देकर ग्रामीणों से पांच से दस हजार रुपये एडवांस ले लेता था। इसके बाद चंपत हो जाता था।
विज्ञापन

शनिवार को कैलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली कुमकुम रानी ने बताया कि तीन दिसंबर को नानूराम कुमावत उर्फ नरेंद्र नाम का व्यक्ति आया। उसने खुद को एचडीबी बैंक का अधिकारी है और रोजगार के लिए सस्ते ब्याज पर लोन दे देगा। उसके झांसे में आकर कुमकुम, उसके जेठ व गांव के अन्य लोगों ने लोन के इंश्योरेंस के नाम पर खासी रकम ऐंठ ली। साथ ही दो-तीन दिन में लोन पास करने का आश्वासन देकर चंपत हो गया।
पुलिस ने नानूराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और सरगर्मी से उसकी तलाश में जुट गई। रविवार को थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को मुखबिर से उसके बारे में सटीक सूचना मिली तो पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। खैरी मोड़ पर नानूराम कुमावत को गिरफ्तार किया है। वह शौभाग सिंह की ढाणी हिरनोदा थाना फुलेरा जिला जयपुर, राजस्थान का रहने वाला है। उसके पास से छह हजार रुपये नकद, तीन एंड्रॉयड फोन, सफेद रंग की किया सोनेट कार, तीन सिम, तीन पासबुक, चार चेकबुक, एटीएम, लैपटॉप, इंकपैड, मोहर तथा अन्य तमाम कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी भोलेभाले लोगों खासतौर पर अनपढ़ महिलाओं को अपना निशाना बनाता था और रोजगार के लिए लोन देने का झांसा देकर लोगों को ठगने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें