कालपी। महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मगरौल के मजरा बसांताल में जंगल किनारे स्थित काली माता मंदिर में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजन होगा। मेले में दिवारी नृत्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
मेले में बेरई, कुटरा, महेवा, देवकली, कीरतपुर, पड़री, शेखपुर, गुढ़ा, गुढ़ा खास, गड़गुवां, सोहरापुर और खेरई समेत आसपास के गांवों के लोग पहुंचते हैं। जंगल के किनारे स्थित यह मंदिर पहले डकैतों की शरणस्थली के रूप में भी जाना जाता था।
पूर्व प्रधान बेरई चतुर सिंह, पूर्व प्रधान शंकर सिंह और पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के प्रयासों से मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया है। मंदिर तक सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महंत माधोदास के अनुसार, हर साल लगने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।