एडीएम को ज्ञापन देने जाते छात्र-छात्राए
- फोटो : ORAI
उरई। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शुक्रवार को विकास भवन कार्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग जाकर अधिकारी को ज्ञापन दिया और कहा कि द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित होने पर वह छात्रवृत्ति का फार्म भर सकें।
शुक्रवार को डीएलएड की प्रदेश छात्रा प्रमुख दीक्षा राजा और छात्र प्रमुख शशिकांत प्रजापति के नेतृत्व में एसएस कालेज, एसआर कालेज, जमुना देवी नरेश चंद्र कालेज, शताब्दी कॉलेज, सहित दर्जनों कॉलेजों के छात्र-छात्रा विकास भवन कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि 10 अक्तूबर थी, जो समाप्त हो गई है।
इसे जल्द बढ़ाया जाए। इस फार्म को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं नहीं भर पाए क्योंकि क्योंकि अभी तक उनका द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित नहीं किया गया। इसी से नाराज होकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि सरकार की लापरवाही का परिणाम उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान शिवम सिंह, राकेश पाल, अमित कुशवाहा, अनुज, विवेक, कौशल, रवि, अरविंद, राजीव आदि मौजूद रहे। इसके बाद एडीएम को भी ज्ञापन दिया।