फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पर्यवेक्षकों को नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सत्यापन कार्य में शिथिलता बरतने वाले सात पर्यवेक्षकों को एसडीएम ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा तथा निर्देशित किया कि वह अपने कार्य को लेकर गंभीर रहें और लक्ष्य के अनुसार कार्य करें। कहा, जो बीएलओ अपनी समय सीमा के अंतर्गत कार्य कर लेगा तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा और जो लापरवाही बरतेगा उसे दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि राकेश मिश्रा लेखपाल,राजेंद्र दूरबार कानूनगो, अमरचंद लेखपाल, शिवराज निरंजन लेखपाल, अरविंद यादव लेखपाल, दीपक लेखपाल, पुष्पेंद्र निरंजन लेखपाल को नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा है कि आपके क्षेत्र में जो बीएलओ तैनात हैं। उनके कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। उनके मतदाता सत्यापन का कार्य लक्ष्य के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। जबकि प्रत्येक पर्यवेक्षक के क्षेत्र में 5000 मतदाताओं का सत्यापन कराने का लक्ष्य है।
निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहे कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र दो विधानसभाओं में बंटा है जिसमें 101 बूथ जालौन उरई विधानसभा के अंतर्गत तथा 147 बूथ कालपी विधानसभा आंशिक क्षेत्र में आता है जिसमें 248 बीएलओ को तैनात किया गया है लेकिन अब तक बीएलओ द्वारा अच्छे परिणाम नहीं दिए गए। इससे उनके कार्य करने की गति धीमी है जो कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जो बीएलओ अपनी समय सीमा के अंतर्गत कार्य कर लेता है उसे पुरस्कार दिया जाएगा और जो बीएलओ लापरवाही बरतेगा उसे दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें