उरई। मोदी सरकार के दूसरे बजट से आम लोगों के साथ साथ नौकरीपेशा वाले भी काफी उत्साहित है। नौकरीपेशा लोगों को इस बजट से काफी उम्मीद है। वह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बजट में सरकार उन्हें काफी कुछ दे सकती है। जिसमें नौकरीपेशा महिलाएं अपने लिए टैक्स स्लैब में काफी छूट की उम्मीद लगाए बैठी हैं। बजट को लेकर नौकरीपेशा वाले लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह से प्रतिक्रिया दीं।
वेतन के हिसाब हो टैक्स स्लैब में हो बदलाव
आटा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र पाठक का कहना है कि इस समय सरकारी कर्मचारियों को छठवें पे कमीशन के हिसाब से वेतन मिल रहा है, लेकिन छूट की सीमा कई साल पहले की है। इस बजट में वेतन के हिसाब से टैक्स का स्लैब बनाया जाए।
टैक्स भरने की प्रक्रिया को करें आसान
इटौरा इंटर कालेज के शिक्षक राजकुमार सिंह यादव का कहना है कि इस बजट से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इस बजट में जहां सरकार छूट सीमा को बढ़ाए वही टैक्स भरने की प्रक्रिया को और सरल करे, जिससे कि टैक्स भरने में आसानी हो।
ढाई लाख से बढ़ाई जाए छूट सीमा
शिक्षक प्रवीण सक्सेना का कहना है कि करीब तीन चार साल से सरकार बजट में ढाई लाख तक की छूट सीमा किए है। जिससे नौकरीपेशा व्यक्तियों को भारी टैक्स देना पड़ता है और बचत नहीं हो पाती। उनका कहना है छूट की सीमा पांच लाख रुपये तक की जाए।
महिलाओं के लिए बजट पर दें ध्यान
शिक्षिका डा. स्वयं प्रभा दुबे का कहना है कि सरकार ने पिछले बजट में नौकरीपेशा महिलाओं की बचत बढ़ाने के लिए काफी छूट दी थी। जिस इस बार और बढ़ाया जाए, जिससे महिलाओं को बजट करने में आसानी हो सके। ऐसा होगा, इसकी इस बजट में उम्मीद भी है।
स्वयं प्रभा दुबे- फोटो : ORAI
शैलेन्द्र- फोटो : ORAI
ाजकुमार- फोटो : ORAI