फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का विस्तार: अब 41 स्थानों पर होगी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा

Sat, 23 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डकोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरी रमपुरा में अब मुख्यमंत्री आरोग्य मेला भी आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। पहले यह मेला 33 ग्रामीण और सात शहरी स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 40 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 41 स्थानों तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की इस नई पहल से ऐरी रमपुरा और आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ऐरी रमपुरा स्वास्थ्य केंद्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर स्थापित किया गया था और यह गांव पहले से ही “मॉडल गांव” के रूप में जाना जाता है। अब यहां रविवार के दिन भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से समय पर इलाज मिल सकेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य के तहत लगातार नए स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ा जा रहा है और आरोग्य मेले का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें