फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में लगाया जाम

Mon, 28 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में घंटाघर पर जाम लगाए सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोने की बिक्री पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में करीब एक माह से अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल कर रहे सराफा व्यापारियों ने सोमवार को मुख्य मार्ग जाम कर दिया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों को शांत कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। केंद्र सरकार द्वारा सोने की बिक्री पर एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। सराफा व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं। दो मार्च से व्यापारी अपने प्रतिष्ठान भी बंद किए हैं। अब तक केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसके चलते सराफा व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को शहर के सराफा व्यापारियों ने घंटाघर पर  जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। थोड़ी ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की
विज्ञापन


लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों क ो समझाकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक के लिए यातायात प्रभावित हो गया। जाम लगाने वालों में सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता, सुबोध कौशल, अनूप कौशल, सोनल महेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें