फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सेंटरों को लेकर आई 47 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 8 राजकीय विद्यालय, 45 सहायता प्राप्त विद्यालय और 21 वित्तविहीन विद्यालयों समेत कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसके लिए आपत्तियां मांगी गई थी। जिसमें कुल 47 आपत्तियां दर्ज की गई। इसमें अधिकांश सेंटरों को दूर बनाने की आपत्तियां आई है। इक्का दुक्का कालेजों ने उनके विद्यालय को सेंटर न बनाने पर आपत्ति भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल 74 परीक्षा केंद्र पूरे जिले में बनाए गए हैं। इन पर आपत्तियां मांगी गई थी। इसके लिए 13 जनवरी तक आपत्तियां देनी थी। जिसमें कुल 47 आपत्तियां आई। इसमें अधिकांश आपत्तियां स्कूली की दूरी को लेकर थी। एसआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई कि उनके बच्चों का सेंटर कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज शेखपुर बुजुर्ग और कुछ बच्चों का सेंटर स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज जालौन है। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच के बच्चों का सेंटर गोहन इंटर कालेज कर दिया गया। इस पर भी आपत्ति आई है।
डीआईओएस भगवत पटेल का कहना है कि जो भी आपत्तियां आई है, उनका निस्तारण किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पांच किलोमीटर के दायरे में ही बनाए जाएंगे ताकि बच्चों को किसी तरह की दिक्कत न हो। परीक्षा केंद्रों का चयन ऑनलाइन किया गया है। इसलिए गड़बड़ी की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस साल हाईस्कूल के 20046 और इंटरमीडिएट के 18380 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल 38456 बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें