राष्ट्रीय मतदाता जागरूता दिवस पर चुनाव के समय मतदान करने की जरूरत पर जोर
दिया गया। इस मौके पर इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने
नगर में जागरूकता रैली निकाली। वहीं, तहसील परिसर में एसडीएम ने रैली में
शामिल छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
सोमवार को
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसडीएम प्रेमचंद्र यादव की अध्यक्षता में तहसील
में कार्यक्रम हुआ। उन्हो3ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। राजकीय
महाविद्यालय के प्राचार्य मुवीन शर्मा, जगरानी ओछेलाल महाविद्यालय के
प्रबंधक शीलप्रकाश सिद्धार्थ, कैलाशीदेवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के
प्राचार्य भोलानाथ उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के
प्रधानाचार्य
सुरेंद्र नारायण पटैरिया ने कहा लोकतंत्र मजबूत रहे, इसलिए जरूरी है हर
मतदाता चुनाव मे जरूर मतदान करे। इससे पूर्व कैलाशी देवी श्रवण कुमारी
महाविद्यालय, सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय, श्रीमती जगरानी ओछेलाल महिला
महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, जालौन बालिका इण्टर कॉलेज, स्वामी
विवेकानन्द इंटर कॉलेज, एसबीडीएम इंटर
कॉलेज और एमएलबी इंटर कॉलेज समेत
अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। छात्र
छात्राओं को लोकतंत्र में विश्वास रखने की शपथ दिलाई गई। उधर, कालपी
प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र मे प्रभातफेरी, जनजागरूकता रैली व
गोष्ठियों का आयोजन किया गया। तहसील सभागार में एसडीएम जीएल शुक्ला की
अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता
गोष्ठी हुई। तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा
18 वर्ष के हो चुके युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लें।
आर्य कन्या इंटर कालेज कालपी की प्रधानाध्यापिका नुजहतजहां के नेतृत्व में
जागरुकता रैली नगर में ं निकाली गई। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज कालपी
की छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। कालपी
कॉलेज
में भाषण व निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में तेजस्विनी पोरवाल,
नम्रता पांडे, साक्षी गुप्ता, रितिका गुप्ता, रीता वर्मा, पूनम पाल, नेहा
सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम की संचालिका सुधा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से
अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी की अपील की। प्राचार्य व अंग्रेजी
विभागाध्यक्ष एम सिंह ने छात्र, छात्राओं मतदान के प्रति प्रोत्साहित
किया।
संतोष कुमार, वीरेंद्र शर्मा, सोमचंद्र चौहान, राधा रानी श्रीवास्तव,
रवि मिश्रा, हरपाल विश्वकर्मा, सौम्या त्रिपाठी, अरुणेश बाजपेई व संजय
निषाद मौजूद रहे। इसी क्रम में दयानंद वैदिक कालेज उरई में चल रहे
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमेें नीलम
मुकेश व अलका रानी पुरवार व मंजू जौहरी मौजूद रहीं। वहीं घनाराम
हरीराम
महाविद्यलय मिनौरा में चल रहे शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने रैली
में मतदान की आवश्यकता के बारे में व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के भी नारे
लगाए। इस मौके पर वंदना, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजेश दुबे, माला
श्रीवास्तव मौजूद
रहीं। वहीं, शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय में
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने रैली ग्राम बोहदपुरा में निकाली।
राजेंद्र सिंह, दीपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
बिना प्रलोभन के मतदान की ली शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए
प्रशासन की पहल पर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को अपना वोट
आवश्यक रूप से देने के लिए प्रेरित किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम
संजयकुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली में कमला
नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम
पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर
कॉलेज, इंफोपार्क कम्प्यूटर सेंटर, सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के
छात्र छात्राओं आदि ने सहभागिता की। रैली नगर भ्रमण के बाद पालिका परिसर
पहुंची जहां एसडीएम ने उपस्थित जनों को देश के लोकतांत्रिक परंपराओं में
आस्था रखने व भयमुक्त होकर और धर्म, वंश, जाति, समुदाय, भाषा के विचारों से
अथवा किसी
प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की शपथ दिलाई। इस
दौरान तहसीलदार जितेन्द्रपाल, पालिका चेयरपर्स प्रतिनिधि विज्ञान विशारद
सीरौठिया, बारसंघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, रवींद्र शुक्ला, उर्मिला सहित
तमाम तहसीलकर्मी, स्कूलों के अध्यापकगण आदि मौजूद रहे।
मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर जनपद के कई स्कूलों में स्कूली
छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए मतदान
केे लिए लोगों को जागरूक किया। जनता सनातन धर्म इंटर कालेज कुठौंद के
छात्र-छात्राओं ने कस्बे में जनजागरूकता रैली निकाली। स्कूली
छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर नारे लिखी तख्तियां हाथो में लिए नारे
लगाते
मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे। इस दौरान
प्रधानाचार्य जगदीश शुक्ला, शिवकुमार सिंह, रमाकांत गुप्ता, सुनील कुमार,
हरिओम पांचाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं रामपुरा प्रतिनिधि केे
अनुसार नरौल गांव में प्राइमरी
जूनियर हाईस्कूल, राजकीय हाईस्कूल के छात्र,
छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर में रैली गांव
की गलियों से होती हुई विद्यालय में समाप्त हुई। इस मौके पर एसपी सिंह,
वीरसिंह कुशवाहा, संगीता प्रजापति आदि मौजूद रहीं।, वहीं माधौगढ़ कस्बे
मे भी छात्र, छात्राओं ने रैली निकाली।