फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ... जब से देखा है इनकी आंखों में सुरूर रहता है

Thu, 02 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। स्थानीय नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार स्थिति हजरत अलाउद्दीन कुरैशी उर्फ भोले रहमतुल्लाह के आस्ताने में दो दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। पहली रात में कव्वालों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करके श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

शाम को गुसल मजार शरीफ एवं चादर पोशी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महफिल-ए- समा में काशिफ साबरी फैजाबाद ने कव्वाली, नात सुनाकर रात भर जनता की वाहवाही लूटी। काशिफ साबरी फैजाबाद ने भोले बाबा की शान में कहा कि पास रहता है दूर रहता है दिल में कोई रहता है, जब से देखा है इनकी आंखों में सुरूर रहता है। दूर-दूर से आए जायरीनों और अकीदतमंदों ने सरदार चिश्ती की दरगाह में फूल चादर चढ़ाकर मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
इस अवसर पर दरगाह परिसर में रोशनी तथा सजावट की गई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह चौकी इंचार्ज दिलीप वर्मा दल बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजसेवियों का किया सम्मान
दरगाह इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष राशिद अली, सैयद अनवर अहमद, अजमेरी खान मिस्त्री, अकरम खान, असलम खान, सजाउद्दीन, फुरकान आदि ने दरगाह परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, जहानाबाद के चेयरमैन आरिफ खान, कालपी के पूर्व चेयरमैन कमर अहमद एनुल हसन मंसूरी आदि समाजसेवियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें