फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्ट्रीट वेंडरों को अब 50 हजार मिलेगा कर्ज

Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्ट्रीट वेंडरों का भविष्य सुधारने के लिए शासन की ओर से स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आठ अन्य केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस योजना का नाम स्वनिधि समृद्धि योजना हो जाएगा। कर्ज की धनराशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी सुरेश कुमार पाल ने बताया कि वेंडरों को अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना-रुपे कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित आठ योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इससे स्ट्रीट वेंडरों का भविष्य सुधरेगा। जिसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं। प्रोफाइल तैयार होने के बाद पूरा डाटा शासन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के 6208 लोगों को 10 हजार का लोन मिल चुका है। साथ ही लोन को जमा करने वाले 572 लोगों को 20 हजार का लोन मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अगर लाभार्थी समय पर लोन अदा करता है तो उसको 50 हजार की भी आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें