फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला निर्माण के लिए रुपए तो निकाले, नहीं बनी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम रूरा सिरसा में अन्ना समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रधान पर गोशाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शनिवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि प्रधान ने गांव में गोशाला बनवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये निकाले, लेकिन अब तक गोशाला नहीं बनवाई। उन्होंने डीएम को ग्राम पंचायत निधि के खाते के स्टेटमेंट की भी फोटोकॉपी दी।
विज्ञापन

बता दें कि अभी हाल ही में माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम रूरा सिरसा के ग्रामीणों ने गांव में गोशाला न होने पर जाम लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में एक भी गोशाला नहीं है, जबकि 200 अन्ना जानवर है, जो आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। तब मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने दो दिन में गोशाला बनाने के निर्देश दिए थे। अभी मामले शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को गांव के अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, संजय सिंह, मोहित तिवारी, दिलीप सिंह, राघवेंद्र सिंह मोनू आदि किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
इसमें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने तीन माह पूर्व गांव में गोशाला बनवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये निकाले थे, जबकि अभी तक गांव में न तो गोशाला बनी है और न गोशाला के लिए जगह का चयन हुआ है। उनका आरोप है कि मामले को लेकर ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि बैंक स्टेटमेंट की कापी में गोशाला के नाम पर निकासी की रकम दर्ज है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने जांच के निर्देश दिए है। जांच एसडीएम माधौगढ़ को सौंपी गई है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें