फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छह चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी पूरी नहीं भर पाईं पॉलिटेक्निक की सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय पॉलिटेक्निक में छह चरण की प्रवेश प्रकि्रया के बाद भी पूरी सीटें नहीं भर पाई हैं। अभी भी तीन ब्रांचों में 27 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक उरई में सिविल अभियंत्रण की 75 सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जाता है। वहीं सात सीटें पर के ग्रुप के माध्यम से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलता है। इसमें सीधे प्रवेश से 72 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं, जबकि ग्रुप से छह प्रवेश हुए हैं। 82 सीटों में 78 पर प्रवेश हो चुके हैं और चार सीटें खाली हैं। इसी तरह सिविल अभियंत्रण (ईपीसी) में भी 82 सीटें है। इसमें भी पांच सीटें खाली बची हैं। माडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिल ट्रेड में 37 सीटें है। इसमें सिर्फ 10 सीटों पर प्रवेश हुआ है। 20 सीटें खाली हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के 165 सीटों में 29 सीटें खाली बची हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य नीरज जोशी ने बताया कि पहले चरण की प्रवेश प्रकि्रया 27 जून से शुरू हुई थी। अब तक छह चरण हो चुके हैं। इस वक्त अंतिम चरण चल रहा है। इसमें आखिरी तिथि 14 सितंबर है। अगर इसके बाद भी सीटें रिक्त बचती है तो इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान में चार स्मार्ट क्लास भी शुरू किए गए हैं। इसमें स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें