मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कराते डीआईओएस।
- फोटो : ORAI
उरई। शासन के आदेश पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम अब पांच नहीं बल्कि सात मई से शुरू होगा। तीसरे चरण के लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच शुरू होने वाले इस मूल्यांकन कार्य से पहले सोमवार को डीआईओएस ने अपनी टीम के साथ तीनों मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कराया।
डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि सात मई से जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र में इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, अंग्रेजी और गणित की उत्तर पुस्तिकाएं का मूल्यांकन होगा। जबकि गांधी इंटर कालेज में हाईस्कूल की हिंदी और सनातन धर्म इंटर कालेज में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। सोमवार को डीआईओएस ने अपनी टीम के साथ तीनों मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कराया।
सभी उन्होंने परीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अपने साथ गमछा, मास्क और छोटा सैनिटाइजर लेकर आए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे मूल्यांकन केंद्र पर स्वास्थ्य टीम भेजकर सभी परीक्षकों और कार्मिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराए। केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सभी केंद्रों के उपनियंत्रकों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन की गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन काम सुनिश्चित कराए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।