-देवांश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक।
- फोटो : ORAI
उरई। इटावा ने सभी आशंकाओं को खत्म करते हुए आखिरी लीग मैच में इटावा बी टीम को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच देवांश चतुर्वेदी रहे। अब उसकी फाइनल में भिड़ंत जालौन से होगी।
जमुना देवी ग्राउंड पर मंगलवार को जालौन जोन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच इटावा ए व इटावा बी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इटावा बी ने 99 रन बनाए। अकेले सत्यम कुछ स्ट्रोक खेल पाए। उन्होंने 22 और राहुल ने 18 रन बनाए। देवांश चतुर्वेदी ने अपनी फिरकी गेंदों पर बल्लेबाजों को उलझा लिया। उन्होंने दो मेडन ओवर फेंककर तीन विकेट लिए। तीन विकेट अरुण को मिले।
इटावा ए ने मिले कमजोर लक्ष्य को 17वें ओवर में पा लिया। कमजोर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाकर बल्लेबाजों ने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया। ओमप्रिय शाक्य 44 और सचिन गौतम सात रन पर नाबाज रहे। अभिषेक ने 26 रन बनाए। चिराग पोरवाल को दोनों विकेट प्राप्त हुए। अंपायरिंग डॉ राकेश द्विवेदी, मनमोहन कुशवाहा ने की। स्कोरिंग निखिल व अविरल ने की। कमेंट्री का दायित्व पुष्पेंद्र, विराट ने निभाया। इस दौरान नीरज पाठक, जुझार राजपूत, अनिल पंडोखर, भइयन आदि रहे। इस जीत के साथ इटावा ए चार अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया।