उरई। बंगलुरू में पढ़ाई कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
एट कस्बा निवासी जाहर सिंह यादव कोंच में राजस्व अमीन के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र शिवम यादव (24) बंगलुरू में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को वह स्कूल से बस पर सवार होकर घर लौट रहा था। बस खंभे से टकरा गई। ससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। उसकी मौत से मां सुधा यादव, भाई अनूप यादव, सत्यम यादव और बहन रचना यादव अगम आदि का रो रोकर बुरा हाल है।