फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, रिपोर्ट

Wed, 07 Jun 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
chori
विज्ञापन
जालौन कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर शोहदे ने तमंचे के बल पर युवती के साथ छेड़खानी की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, इसके पहले ही शोहदा मारपीट कर भाग गया। युवती ने पिता संग कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के नाते, रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गए थे। घर में बेटी अकेली थी, तभी गांव के ही देवेंद्र उर्फ टुंडे पुत्र रामसनेही घर में घुस गया और तमंचे के बल पर बेटी के साथ छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौडे़ तो वह मौका पाकर भाग निकला। आरोप है कि भागते वक्त आरोपी ने शिकायत करने पर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें