फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में घुसकर महिला का मंगलसूत्र छीनने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइकों से आए लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ गालीगलौज कर उससे गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। लोगों को आता देख बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी अंजू शुक्ला ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 21 अक्तूबर को मोहल्ले के ही चार-पांच युवक बाइकों से रात में लाठी-डंडे लेकर घूम रहे थे। उनके पति ने रात में घर के पास घूमने की वजह पूछी तो वे गालियां देने लगे। पति ने उनके अभिभावकों से शिकायत की तो युवक नाराज हो गए।
इसके बाद एक युवक उसे फोन कर धमकी देने लगा। आरोप है कि बुधवार की रात वही युवक पांच साथियों के साथ पांच बाइकों से उसके दरवाजे पर आए और अभद्रता करने लगा। विरोध किया तो उसके गले में पड़े मंगलसूत्र को युवक ने छीनने का प्रयास किया। शोर सुन मोहल्ले के लोगों को आता देख बदमाश भाग गया। सीओ एके सिंह का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें