विकास भवन में बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट
- फोटो : ORAI
उरई। जनपद में गठित जिला स्तरीय श्रम बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने अधिक से अधिक श्रमिकों के पंजीयन के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर से सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत नवीनी पंजीकरण एवं निर्माण श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही है। कर्मचारी अधिक से अधिक इन योजना का प्रचार प्रसार कर श्रमिकों को लाभ पहुंचाए। कहा कि पंजीकरण एवं नवीनीकरण हेतु शुल्क की देयता समाप्त कर दी गई है।
बैठक में मुख्य रूप से निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण शिवाकांत द्विवेदी, उपयुक्त मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अविनेश कुमार एवं उपायुक्त उघोग श्री योगेश कामेश्वर आदि उपस्थित रहे।