फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण से रोजाना लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर के मुख्य बाजार की सभी सड़कों पर अतिक्रमण है। इसके चलते सड़कें संकरी और फुटपाथ गायब हो गए हैं। अतिक्रमण की वजह से दिन में कई बार जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक पर की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

झंडा चौराहे से बस स्टैंड की ओर जाने वाला मार्ग अतिक्रमण से गली के रूप में तब्दील हो गया है। यही हाल झंडा चौराहे से छत्रसाल रोड, छोटी माता मंदिर, बिजली घर का है। लोगों का कहना है कि बाजार में दुकानदारों ने फड़ काफी आगे तक बढ़ा रखी है। यहीं नहीं सड़क पर दुकान लगवाकर किराया वसूल कर रहे हैं। नगर की सड़कों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ने की शिकायत भाजपा नेता अन्नू शर्मा, अशफाक राईन, दीपक सोनी, सुनील त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल तक की। इसके बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
उधर, इस बाबत एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि सड़क पर लगी दुकानों से किराया वसूलने की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही टीम गठित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

दोबारा अतिक्रमण करने पर चार को पकड़ा
उरई। हटाए जाने के बावजूद रेलवे की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने की शिकायत पर शुक्रवार को आरपीएफ ने चार दुकानदारों को पकड़कर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है। कोंच निवासी छोटू, सुनील और गोविंद तथा बरहल निवासी मंगल सिंह ने दोबारा अतिक्रमण कर अपनी अपनी दुकानें जमा ली थी। 19 दिसंबर को रेलवे ने आरपीएफ की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर इन्हें हटाया था, लेकिन इन लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि इन चारों दुकानदारों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें