फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोडवेज में संविदा चालक भर्ती के लिए 13 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले 13 अगस्त को राहिया स्थित उरई डिपो कार्यशाला में लगेगा।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें चालक की संविदा पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं पास के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, आधारकार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही अभ्यर्थी की लंबाई पांच फीट तीन इंच से कम नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा भी साढ़े 23 साल से ज्यादा होनी चाहिए। साथ ही हैवी व्हीकल का दो साल पुराना वैध लाइसेंस होना चाहिए।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को दो रुपये छह पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। 22 दिन ड्यूटी और पांच हजार किलोमीटर बस संचालन पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। साथ ही यात्रा पास भी दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन के बाद लगातार दो साल तक निर्धारित मानक पूरे करने पर उत्कृष्ट पुरस्कार योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें